यह वेबसाइट व मोबाइल ऐप आपकी जानकारी को कैसे इकट्ठा, इस्तेमाल व सुरक्षित रखते हैं — कृपया पूरा पढ़ें।
प्रभावी तिथि / Effective Date: 13 अक्टूबर 2026
गुरु कृपा सहयोग सेवा समिति फाउण्डेशन (Reg. No. COOP/2026/BALOTARA/500423) की वेबसाइट (www.gurukripasamiti.in) व इसका मोबाइल ऐप आवास सहयोग योजना व विवाह सहयोग योजना नाम की पारस्परिक सहयोग (mutual-aid) योजनाएं चलाते हैं। सदस्यता, भुगतान व प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं देने के लिए हमें आपकी कुछ व्यक्तिगत जानकारी की आवश्यकता होती है। यह पॉलिसी बताती है कि हम वह जानकारी कैसे इकट्ठा, इस्तेमाल, सुरक्षित व शेयर करते हैं।
आपकी जानकारी सिर्फ संस्था के अधिकृत सुपर एडमिन, एडमिन व उस एजेंट तक सीमित है जिसने आपको सदस्य बनाया। हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी किसी तीसरे पक्ष को न तो बेचते हैं, न विज्ञापन के लिए इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सएप/कॉल बटन दबाने पर आप सीधे उस ऐप में चले जाते हैं — वहां दी गई जानकारी पर व्हाट्सएप/आपके फोन की अपनी प्राइवेसी पॉलिसी लागू होती है।
आपका डेटा पासवर्ड-सुरक्षित सर्वर पर रखा जाता है। पासवर्ड एन्क्रिप्टेड (hashed) फॉर्म में स्टोर होता है, किसी को भी असली पासवर्ड दिख नहीं सकता — एडमिन को भी नहीं। फिर भी, इंटरनेट पर 100% सुरक्षा की गारंटी कोई नहीं दे सकता; कृपया अपना पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
विवाह सहयोग योजना में न्यूनतम उम्र 11 वर्ष से सदस्यता ली जा सकती है। ऐसे सदस्यों के आवेदन में अभिभावक/वारिसदार की जानकारी अनिवार्य है व माना जाता है कि आवेदन अभिभावक की सहमति व देखरेख में भरा गया है।
आप अपनी जानकारी में सुधार, अपडेट या हटाने का अनुरोध कभी भी नीचे दिए संपर्क पर कर सकते हैं। सदस्य अपने पैनल में लॉगिन करके भी अपना पासवर्ड बदल सकते हैं।
हमारा मोबाइल ऐप सिर्फ इंटरनेट व फोटो अपलोड (कैमरा/गैलरी) की अनुमति मांगता है — सिर्फ इसलिए ताकि आप सदस्यता फॉर्म में अपनी व दस्तावेज़ की फोटो अपलोड कर सकें। ऐप कोई अतिरिक्त निजी जानकारी (जैसे कॉन्टैक्ट लिस्ट, लोकेशन) नहीं मांगता व नहीं इकट्ठा करता।
समय-समय पर इस पॉलिसी को अपडेट किया जा सकता है। कोई बड़ा बदलाव होने पर यहीं इसी पेज पर नई तारीख के साथ अपडेट किया जाएगा।
प्राइवेसी से जुड़े किसी भी सवाल के लिए संपर्क करें: