| आयु सीमा | 21 से 60 वर्ष |
| सदस्यता बनने की फीस | ₹11,000/- |
| हर आवास मुहूर्त किस्त राशि | ₹400/- |
- हमारी संस्था का उद्देश्य है कि मेंबर को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले, उसके लिए हम आवास सहयोग योजना व विवाह सहयोग योजना के लिए अलग-अलग ग्रुप ही रखेंगे क्योंकि मेंबर अपनी मेहनत की कमाई से सहयोग देता है तो उसका पूरा फायदा मेंबर को मिलना चाहिए।
- जैसे 3000 मेम्बर बनेंगे तो 10 प्रतिशत काटकर 10,80,000/- रूपये मेम्बर को दिये जायेगें।
- विवाह सहयोग योजना का एक ग्रुप तथा आवास सहयोग योजना का ग्रुप अलग-अलग होगा।
- 300 सदस्य बनने तक हर आवास मुहूर्त पर 61000/- रूपये दिए जायेगें।
- जैसे-जैसे सदस्य जुड़ेगें वैसे राशि बढ़ती रहेगी।
- सदस्य बनने पर संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
- किश्त की राशि संस्था में जमा करने पर संस्था द्वारा रसीद दी जाएगी।
- हर आवास मुहूर्त में 3 किश्तों जमा ना करने पर संस्था की सदस्यता रदद की जाएगी।
- संस्था में सदस्यता लेने के 12 माह के अन्दर कोई आवास उद्घाटन करता है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- जिस किसी सदस्य के आवास मुहूर्त हो, उसकी सूचना 20 दिन पहले संस्था को देनी होगी। (सूचना के तौर पर आवास सदस्यता कार्ड)
- संस्था द्वारा राशि का भुगतान उद्घाटन सभा वाले दिन किया जायेगा।
- किसी भी सदस्य को योजना में लाभ लेने से पहले आकस्मिक या दुर्घटना होने पर संस्था द्वारा 21000/- सहायता राशि दी जाएगी।
- किसी भी सदस्य के आवास योजना में जुड़ने के 1 साल के अन्दर मुहूर्त करने पर 30% राशि, वहीं 1 साल के बाद होने पर 25% राशि तथा 2 साल के बाद 15% राशि तथा 3 साल के बाद 10% राशि संस्था शुल्क काट कर सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।
नोट:- जिस सदस्य को योजना का लाभ मिल जाने के बाद उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी व किश्त बन्द हो जाएगी।
सदस्य बनने के लिए: आधार कार्ड, 2 रंगीन फोटो, माता पिता का आधार कार्ड एवं 2-2 रंगीन फोटो।